Oct 16, 2014

तुम्हारी बाँहों में



मैं सो जाता हूँ तुम्हारी बाहों के घेरे में
ये सुकून है

तुम सो जाती है मेरी बाहों में
ये सुकून है

तुम्हारी बाहों में, मैं हो जाता हूँ एक छोटा बच्चा
जो ख़ामोश है

मेरी बाहों में तुम हो जाती हो एक बच्ची
जिसे सुनता हूँ मैं डूबकर

तुम भर लेती हो मुझे बाहों में
जब डरा हुआ होता हूँ मैं

और मैं जब भर लेता हूँ तुम्हें बाहों में
तो फिर किसी बात से नहीं डरता मैं

तुम्हारी बाहों में
मौत की घनी ख़ामोशी भी
डरा नहीं सकेगी मुझे

तुम्हारी बाहों में
मैं मौत को भी हरा दूंगा
ये सपना है मेरा 


12 comments :

  1. वाह ! बहुत खूबसूरत कविता ! अनुवाद लगा ही नहीं की अनुवाद है !

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks Anuj!! It's the best parameter to judge a piece, if it sounds translated then it has some scope of improvement.

      Delete
  2. आपका अनुवाद हमेशा बेहतरीन होता है ! कविता पसंद आई

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया अजीत जी! अनुवाद एक संतुलन है, शायद इस बार संतुलन सफल रहा..

      Delete
  3. खूबसूरत कविता

    ReplyDelete
    Replies
    1. थैंक यू भइया :)
      कि आप रोज़ ब्लॉग पर आते हैं

      Delete
  4. खूबसूरत कविता और बेहतरीन अनुवाद .........

    ReplyDelete
    Replies
    1. थैंक यू दी, रद्नोती की कविताओं में एक गहरी टीस है, अभी और अनुवाद शेयर करुँगी इनके :)

      Delete
  5. तुम्हारी बाहों में
    मैं मौत को भी हरा दूंगा
    ये सपना है मेरा

    गजब का भरोसा !

    ReplyDelete
  6. बेहद ख़ूबसूरत कविता का बेहद ख़ूबसूरत अनुवाद। शुभकामनाएँ, भावना जी !

    ReplyDelete